22 छक्कों की आतिशबाजी, 367 रन बने, धमाकेदार पारी की बदौलत टी20 टीम में जगह मिली

The Hundred 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले Jordan Cox बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

द हंड्रेड लीग 2025 में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज़ Jordan Cox ने एक साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की है। जॉर्डन आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज़ में अपनी बल्लेबाज़ी का जलवा दिखाएंगे।

द हंड्रेड 2025 में प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट का ख़िताब जीतने वाले जॉर्डन ने पूरे टूर्नामेंट में 22 छक्के लगाए। इसी बैटिंग के दम पर वह 367 रनों के साथ लीग में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए। इसी प्रदर्शन की बदौलत उन्हें अचानक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का मौका मिला। जॉर्डन ओवल इनविंसिबल्स के लिए खेलते हैं। इस टीम ने निरंतर तीसरी बार यह ख़िताब जीता है। इसके बाद इंग्लैंड की टीम ने जॉर्डन को टीम में शामिल किया है।

Jordan Cox को कड़ी मेहनत का फल मिला

द हंड्रेड 2025 में शानदार प्रदर्शन करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज़ जॉर्डन कॉक्स को आयरलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज़ के लिए इंग्लैंड टीम में शामिल किया गया है। उनकी एक साल बाद इंग्लैंड टीम में वापसी हुई है।

ये भी पढ़ें- Rohit Sharma News: इरफ़ान पठान ने उड़ाया मज़ाक, बताया हिटमैन का प्लान

उन्होंने अपना आखिरी टी20I मैच 13 सितंबर 2024 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। इसके बाद उन्हें टीम में जगह नहीं मिली, लेकिन द हंड्रेड लीग में नीता अंबानी की टीम ओवल इनविंसिबल्स की ओर से खेलते हुए कॉक्स ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्होंने इस लीग में 9 मैच खेले। इनमें उन्होंने 61.61 की औसत से 367 रन बनाए। इसमें 3 अर्धशतक शामिल थे। इस दौरान उन्होंने 22 छक्के और 30 चौके लगाए।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में Jordan Cox का प्रदर्शन

इंग्लैंड की टीम 17 सितंबर से आयरलैंड दौरे की शुरुआत करेगी। तीसरा और अंतिम मैच 21 सितंबर को खेला जाएगा। इस दौरे के लिए इंग्लैंड टीम में शामिल जॉर्डन कॉक्स का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा है। उन्होंने अब तक इंग्लैंड के लिए 2 टी20I मैच खेले हैं। इनमें उन्होंने 8.50 की औसत से केवल 17 रन बनाए हैं। इसके अलावा, कॉक्स ने 3 वनडे मैचों में 7.33 की औसत से सिर्फ़ 22 रन बनाए हैं। अब आयरलैंड के ख़िलाफ़ मैच में उनकी कोशिश अपने औसत को बेहतर करने की होगी।

Related Articles

Back to top button