hair care tips: बरसात में बढ़ रहा है हेयर फॉल, जानिए समाधान

मानसून में क्यों बढ़ती है बालों की परेशानी, जानिए

hair care tips: बारिश का मौसम अक्सर ठंडी हवाओं और मिट्टी की खुशबू के साथ राहत लेकर आता है। मगर नवजवानों और वर्किंग प्रोफेशनल्स के बीच एक चिंता तेजी से उभर रही है हेयर फॉल की। इस मौसम में बालों का असामान्य रूप से झड़ना अब एक आम बात होती जा रही है। बदलते वातावरण और बढ़ती नमी के बीच लोग खुद को इस समस्या से जूझता हुआ महसूस कर रहे हैं।

मानसून में क्यों बढ़ती है बालों की परेशानी?

वर्षा के दौरान वातावरण में नमी और उमस बहुत अधिक बढ़ जाती है, जिससे स्कैल्प का नेचुरल बैलेंस बिगड़ जाता है। आयुर्वेद में इसे पित्त और वात दोष का परिणाम माना गया है। जब शरीर में यह असंतुलन बढ़ता है, तो बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं। इसके अलावा पाचन क्रिया भी धीमी हो जाती है, जिससे शरीर को पर्याप्त पोषण नहीं मिल पाता और इसका असर सीधे बालों पर पड़ता है।

वातावरण में मौजूद नमी बालों की सतह पर असर डालती है, जिससे वे बेजान और सूखे दिखने लगते हैं। इस कारण से बाल टूटने और झड़ने लगते हैं।

स्कैल्प के स्वास्थ्य को कैसे करें बेहतर (hair care tips)

हाल के शोध बताते हैं कि स्कैल्प माइक्रोबायोटा की हेल्थ भी बालों की स्थिति में बड़ी भूमिका निभाती है। इसी कड़ी में दही जैसे घरेलू और प्राकृतिक विकल्प बहुत फायदेमंद साबित हो सकते हैं। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड और अच्छे बैक्टीरिया स्कैल्प की सफाई करते हैं और डैंड्रफ व खुजली से राहत दिलाते हैं।

ये भी पढ़ें- पानी के अलावा ये 3 ड्रिंक्स भी आपकी किडनी को रखते हैं स्वस्थ

दही लगाने से बालों को प्रोटीन मिलता है, जिससे उनकी मजबूती बढ़ती है और उनमें चमक आती है। स्किन एक्सपर्ट्स मानते हैं कि वीकेंड हेयर मास्क के तौर पर दही का उपयोग असरदार हो सकता है।

बरसात में हेयर केयर के लिए आयुर्वेदिक सलाह (hair care tips)

आयुर्वेद विशेषज्ञ अमन पटोले का कहना है कि मानसून में वात दोष का असर बढ़ जाता है। जब यह दूषित पित्त के साथ मिल जाता है तो स्कैल्प के रोमकूप कमजोर हो जाते हैं और बाल झड़ने लगते हैं।

इसके अलावा बारिश के पानी में मौजूद केमिकल्स और प्रदूषित तत्व स्कैल्प को नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे इरिटेशन, डैंड्रफ और हेयर फॉल जैसी दिक्कतें बढ़ जाती हैं।

क्या करें ताकि बाल रहें मजबूत

  • नारियल तेल और आंवला जैसे तत्वों से नियमित मालिश करें।
  • हफ्ते में दो बार शिकाकाई और ब्राह्मी युक्त हर्बल शैंपू का इस्तेमाल करें।
  • खाने में संतुलित आहार लें जिसमें प्रोटीन और आयरन भरपूर हो।

Related Articles

Back to top button