ट्रंप का कहर: H-1B visa अब 83 लाख में, जानें 5 ज़रूरी बातें

ट्रंप ने H-1B वीज़ा के नए शुल्क का ऐलान कर दिया है। जानिए कौन होगा प्रभावित और भारत पर इसका क्या असर पड़ेगा।

H-1B visa fee hike: अमेरिका में काम करने की इच्छा रखने वाले भारतीय पेशेवरों को आज से एक बड़ा झटका लगने वाला है। Donald Trump की सरकार ने H-1B वीज़ा शुल्क में बेतहाशा बढ़ोतरी करते हुए इसे $100,000 (लगभग 83 लाख रुपये) तक पहुंचा दिया है। यह नई फीस आज, यानी 21 सितंबर (रविवार) से अमेरिकी पूर्वी समयानुसार रात 12:01 बजे से लागू हो गई है।

क्यों बढ़ाया गया शुल्क

White House ने इस फैसले पर हस्ताक्षर करते हुए कहा कि अमेरिका में कंपनियों को केवल “अत्यधिक कुशल” विदेशी पेशेवरों को ही लाने की अनुमति दी जानी चाहिए। इसके पीछे मकसद यह है कि अमेरिकी नागरिकों के लिए अधिक नौकरियाँ बनाई जा सकें और कम कुशल विदेशी श्रमिकों के प्रवेश को सीमित किया जा सके।

Vladimir Putin Successor: पुतिन के बाद रूस का नेतृत्व कौन करेगा, इनमें से होगा कोई एक

जानिए H-1B visa fee hike से जुड़ी 5 जरूरी बातें

इस फैसले पर समीझा कब होगी

यह नया शुल्क आज से प्रभावी हो गया है और एक वर्ष के लिए वैध रहेगा। एक साल बाद इस निर्णय की पुनः समीक्षा की जाएगी।

सिर्फ इन लोगों पर लागू है नियम

यह शुल्क सिर्फ नए वीज़ा आवेदकों पर लागू होगा। 21 सितंबर से पहले जमा की गई याचिकाएं इस नियम के दायरे में नहीं आएंगी।

पेमेंट को लेकर नया अपडेट

यह कोई वार्षिक शुल्क नहीं है। इसे सिर्फ एक बार भुगतान करना होगा, जब कोई नया आवेदक H-1B वीज़ा के लिए याचिका दाखिल करता है।

इन लोगों को मिली छूट

जिनके पास पहले से ही H-1B वीज़ा है, वे अमेरिका से बाहर जाकर वापस प्रवेश कर सकते हैं। उन पर यह नया शुल्क लागू नहीं होगा।

हेल्प लाइन नंबर जारी

अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास ने एक आपातकालीन सहायता नंबर जारी किया है — +1-202-550-9931। यह नंबर खासतौर पर उन्हीं नागरिकों के लिए है जिन्हें तत्काल सहायता की जरूरत हो।

Related Articles

Back to top button