किराना दुकानदार को 141 करोड़ का जीएसटी नोटिस, जानें कैसे हुआ धोखाधड़ी का शिकार
जीएसटी नोटिस से हड़कंप: दुकानदार के पैन कार्ड का किया गया गलत इस्तेमाल

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में (Bulandshahr Crime News) एक छोटे से किराना दुकानदार को जीएसटी विभाग ने नोटिस भेजा है। इस नोटिस में जो आंकड़ा है उसे देखकर दुकानदार हैरान रह गया। यह नोटिस 141 करोड़ रुपये का है। उसके पैन कार्ड का इस्तेमाल दिल्ली की 6 कंपनियों में किया गया। पता चला कि दुकानदार के खिलाफ यह कार्रवाई की गई।
खुर्जा के नयागंज इलाके में रहने वाले सुधीर ने बताया कि मैं अपने घर में ही एक छोटी सी किराना दुकान चलाता हूँ। 2022 में जब मुझे पहली बार नोटिस मिला, तब अफसरों ने मुझे बुलाया तो मैंने कहा कि मेरा इन कंपनियों से कोई लेना देना नहीं है। फिर इसी साल 10 जुलाई को मुझे एक और नोटिस मिला। जिसमें कहा गया है कि मैंने 141 करोड़ रुपये का लेन-देन किया है। इससे मैं हैरान- परेशान हूँ।
पैन कार्ड से जालसाज करते हैं धोखाधड़ी
जांच अफसरों ने बताया कि हम इस प्रकरण की जाँच कर रहे हैं। पैन कार्ड के ज़रिए धोखाधड़ी का आरोप है। जब किसी व्यक्ति का पैन कार्ड बैंक खाता खोलने के लिए लिया जाता है, तो उससे फर्जी कंपनियां बनाई जाती हैं। ऋण लिया जाता है और उसका इस्तेमाल कर चोरी के लिए किया जाता है। पुलिस अधिकारी पंकज राय ने बताया कि हमने सुधीर द्वारा लगाए गए आरोपों की जाँच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें- हजारों कॉल और मैसेज, महिला कंडक्टर के प्यार में पागल; रिजेक्ट होने पर युवक बना हैवान
इस बीच, पीड़ितों को अक्सर अप्रत्याशित कर नोटिस या वसूली कॉल आने के बाद ही पता चलता है कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। (Bulandshahr Crime News)



