नर्सिंग पैरामेडिकल कॉलेज में गरबा-रास का जलवा

सांस्कृतिक धरोहर से सजी बीती शाम

जसवंतनगर, इटावा। चौ. सुघर सिंह ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स द्वारा संचालित नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज में आयोजित गरबा-रास एवं सांस्कृतिक मंचीय कार्यक्रम ने कॉलेज कैंपस को उल्लास और उत्सव से भर दिया। रंगारंग प्रस्तुतियों और परंपरागत गरबा ने दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ प्रबंध निदेशक अनुज मोंटी यादव, प्रबंधन सदस्य आरती यादव एवं स्वधा हॉस्पिटल की डायरेक्टर डॉ.अंजली यादव ने किया।शुभारंभ के बाद गीत, नृत्य, नाटक और पारंपरिक गरबा प्रस्तुत किए गए। छात्र-छात्राओं ने रंग-बिरंगे परिधानों में अपनी कला की छटा बिखेरी और दर्शकों को लगातार उत्साहित करते रहे।

प्रबंध निदेशक अनुज मोंटी यादव ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजनों में भागीदारी करना विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, टीमवर्क और सांस्कृतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देता है।

डॉ.रीमा शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभा को सामने लाते हैं और उन्हें आत्मविश्वास के साथ समाज में अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार करते हैं। शिक्षा का असली उद्देश्य केवल ज्ञान तक सीमित नहीं, बल्कि संस्कार और संस्कृति से जुड़ाव भी है।इस अवसर पर प्रबंधन सदस्य अशांक हनी यादव, संस्था के डायरेक्टर डॉ.संदीप पांडेय, सुरेंद्र शर्मा, गौरव भदौरिया एवं मनीष चौधरी ने विशेष उपस्थिति दर्ज कराई। पूरे कार्यक्रम में उत्सव जैसा माहौल रहा। गरबा-रास की झलकियों और मंचीय प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया और यह सांस्कृतिक संध्या अविस्मरणीय बन गई।

Related Articles

Back to top button