शिक्षक सम्मान समारोह में रामपुरमथुरा के पांच शिक्षकों को किया गया सम्मानित

स्टार एक्सप्रेस संवाददाता
लखनऊ/सीतापुर. बेसिक शिक्षा विभाग सीतापुर द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर गुरुवार को राजकीय इंटर कॉलेज सभागार सीतापुर में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया मुख्य अतिथि राकेश राठौर राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह द्वारा ब्लॉक रामपुर मथुरा के पांच शिक्षक शिक्षिकाओं सहित जिले के 106 शिक्षकों को स्मृति चिन्ह,प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया|
विकासखंड रामपुरमथुरा मे विभिन्न नवाचारों के द्वारा किए गए अपने-अपने विद्यालयों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच शिक्षक-शिक्षिकाओं ललिता यादव प्रधानाध्यापिका प्राथमिक विद्यालय विवेकपुर, हाजरा खातून कंपोजिट विद्यालय अटौरा,सबा अहमद यूपीएस बखारी,मुकेश शर्मा इंचार्ज प्रधानाध्यापक शहरी सहारा व अजय कुमार सक्सेना सहायक अध्यापक अखरी को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह द्वारा स्मृति चिन्ह,प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया|
ब्लाक रामपुर मथुरा के सभी सम्मानित शिक्षक शिक्षिकाओं को खंड शिक्षा अधिकारी उदय मणि पटेल द्वारा उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए अपने विद्यालय को नये नवाचारों व शैक्षणिक गतिविधियों से अग्रसर रहने को कहा जिससे विद्यालय मे शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों का भविष्य उज्जवल हो सके।



