अयोध्या में सुल्तानपुर की पांच प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

सुलतानपुर|अयोध्या में विग वॉश लाण्ड्री द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में जनपद सुल्तानपुर की पांच प्रतिभाओं को पर्यावरण, शिक्षा, समाजसेवा, पशु सेवा और सैनिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन व्यवसायी एवं समाजसेवी सुशील कुमार चतुर्वेदी ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय कथावाचक इन्द्रेश कौशिक महाराज रहे। विशिष्ट अतिथियों में दशरथ गद्दी के महंत राजू दास महाराज, कई विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले महंत महेश योगी महाराज तथा तक्षशिला कोचिंग के निदेशक संतोष मिश्रा शामिल रहे।

पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में गाना मिश्र पुरवा निवासी एवं कटका क्लब के अध्यक्ष डॉ. सौरभ मिश्र को सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में पलिया इंटर कॉलेज के प्रवक्ता एवं उमरी नगरहवा निवासी डॉ. ऋषभदेव शुक्ला को सम्मान मिला। समाजसेवा के क्षेत्र में स्पेक्ट्रम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक एवं रायपुर सरतेजपुर निवासी डॉ. अनूप मिश्र सम्मानित हुए। पशु सेवा के क्षेत्र में पशुधन अधिकारी डॉ. अमित मिश्र, निवासी कालू का पुरवा मुंगेर, तथा सैनिक सेवा के क्षेत्र में पूर्व सेवानिवृत्त सेना अधिकारी शिव कुमार तिवारी, निवासी बृजवारी डीह ढग्गूपुर, को सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह में अतिथियों ने सभी प्रतिभाओं के सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। अधिकतर सम्मानित प्रतिभाएं कटका क्लब से जुड़ी हैं। इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है।

Related Articles

Back to top button