पति से झगड़े के बाद गुस्से में आकर गंगा में कूदी, मगरमच्छ देखा तो पूरी रात पेड़ पर बैठी रहीं महिला

woman jumped into Ganga: कानपुर में एक चौंकाने वाली घटना घटी है। चाय बनाने को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ, जो इतना बढ़ गया कि पत्नी गुस्से में गंगा में कूद गई। मगर किस्मत का खेल देखिए कूदकर जान देने वाली महिला मगरमच्छ के सामने जा गिरी। इसके बाद महिला अपनी जान बचाने के लिए पास के एक पेड़ पर चढ़ गई और पूरी रात वहीं बिताई।

अहिरवां के सुरेश का अपनी पत्नी मालती से अक्सर किसी न किसी बात पर झगड़ा होता रहता था। शनिवार देर रात भी कुछ ऐसा ही हुआ। सुरेश ने अपनी पत्नी से चाय बनाने को कहा। आधी रात हो चुकी थी, मालती थकी हुई थी, इसलिए उसने मना कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हो गया। गुस्से में मालती सीधे जाजमऊ स्थित गंगा पुल पर चली गई। उसका गुस्सा इतना ज़्यादा था कि उसने बिना सोचे-समझे पुल से गंगा में छलांग लगा दी।

गंगा की तेज़ धारा, घना अंधेरा और मगरमच्छों का ख़तरा

बचपन से तैराकी का शौक़ होने के कारण वह किनारे की ओर तैरी, मगर अचानक उसे पानी में एक बड़ा मगरमच्छ दिखाई दिया। मालती बहुत डर गई। उसने पास में एक पेड़ देखा। अपनी जान बचाने के लिए वह जल्दी से पेड़ पर चढ़ गई और पूरी रात वहीं बैठी रही। गंगा का पानी तेज़ था, घना अंधेरा था और मगरमच्छों का खतरा मंडरा रहा था, इसलिए मालती पूरी रात पेड़ पर बैठी रही।

मदद के लिए पुकारा (woman jumped into Ganga)

सुबह जब पास के गाँव के लोग गंगा किनारे से गुज़र रहे थे, तो पेड़ पर बैठी मालती ने मदद के लिए पुकारा। शुरुआत में तो लोग हैरान रह गए कि पेड़ पर एक महिला बैठी है। जब मालती ने रोते हुए पूरी बात बताई, तो गाँव वालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई। फिर पुलिस ने उसके पति सुरेश को भी बुलाया। तब पूरी घटना सामने आई। इलाके में इस घटना की चर्चा हो रही है।

Related Articles

Back to top button