Earthquakes Today Update: अफगानिस्तान में फिर आया भूकंप

earthquakes today: अफगानिस्तान के सुदूर दक्षिण-पूर्वी इलाक़े में गुरुवार रात एक और भूकंप आया। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.6 मापी गई। यह झटका बीते छह दिनों में तीसरी बार महसूस किया गया है। वहीं, अफसरों ने बताया कि पिछले भूकंपों में मरने वालों की संख्या अब 2,200 से ज़्यादा हो चुकी है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, नया झटका स्थानीय समयानुसार रात 8:56 बजे आया। इसका केंद्र नांगरहार और कुनार प्रांत के आसपास रहा। जैसे ही धरती हिली, लोग घरों और अस्थायी आश्रयों से बाहर भाग निकले।

गुरुवार रात के भूकंप में अब तक किसी मौत की पुष्टि नहीं हुई है, मगर कुनार प्रांतीय अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि 17 घायलों को इलाज के लिए लाया गया है।

ये भी पढ़ें- किम जोंग उन की बेटी दुनिया भर में चर्चा में, किम जू अपने पिता के साथ चीन क्यों गईं

इससे पहले रविवार को आए 6.0 तीव्रता के भूकंप (earthquakes today) ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई थी। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक 2,200 लोगों की जान जा चुकी है और सैकड़ों घायल हैं।

लगातार आ रहे झटकों से दहशत (earthquakes today)

क्षेत्रीय लोग अब भी पहले के झटकों से उबर नहीं पाए थे, कि नए झटके ने डर और बढ़ा दिया है। लगातार भूकंपों से घर ढह चुके हैं, अस्पतालों पर दबाव बढ़ा है और राहत कार्यों में मुश्किलें आ रही हैं।

राहत और बचाव कार्य जारी

आपको बता दें कि तालिबान सरकार और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। प्रभावित इलाकों में टेंट, भोजन और मेडिकल सहायता भेजी जा रही है।

Related Articles

Back to top button