Do You Wanna Partner Review in Hindi: जानें कैसी है तमन्ना भाटिया की नई वेब सीरीज
Tamannaah Bhatia and Diana Penty in Do You Wanna Partner – Web Series Review

Do You Wanna Partner Review: प्राइम वीडियो की नई सीरीज ‘Do You Wanna Partner?’ न सिर्फ क्राफ्ट बीयर की दुनिया में महिलाओं के कदम रखने की कहानी है बल्कि यह दोस्ती, महत्वाकांक्षा और जुगाड़ का असली टेस्ट भी है।
शो की कहानी दो जिगरी दोस्तों शिखा रॉय चौधरी (तमन्ना भाटिया) और अनाहिता मकुजिना (डायना पेंटी) के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक पुरुष-प्रधान शराब उद्योग में अपनी जगह बनाना चाहती हैं। और यही बनाता है इसे कुछ हटकर। (Do You Wanna Partner Review)
कहानी में है ट्विस्ट (tamannaah bhatia show)
श्रृंखला की शुरुआत ही एक किडनैपिंग से होती है, जहां शिखा, अनाहिता और डायलन (जावेद जाफरी) को पुलिस पकड़ती है। इसके बाद कहानी फ्लैशबैक में जाती है और दिखाती है कि कैसे ये दो लड़कियाँ अपने करियर में ठुकराए जाने के बाद शिखा के पिता की बीयर रेसिपी को दोबारा लॉन्च करने की ठान लेती हैं। नाम है ‘जुगारो’।
ये भी पढ़ें- न शादी, न जीवनसाथी, फिर भी मां बनी ये भारतीय सिंगर, कौन हैं ये
मगर यह रास्ता आसान नहीं है लाइसेंसिंग, पैसे की कमी और इंडस्ट्री का शक। और हाँ, जेंडर बायस तो हर मोड़ पर। इसीलिए पैदा होता है एक काल्पनिक पुरुष ब्रू मास्टर डेविड जोन्स, जो असल में एक धोखा है मगर उनका सबसे बड़ा हथियार भी।
डायरेक्शन और स्क्रीनप्ले में है जान (Web Series Review)
निर्देशक कोलिन डी’कुन्हा और अर्चित कुमार ने इस कॉमेडी-ड्रामा को एक हल्के मगर सामाजिक संदेश के साथ पेश किया है। लेखन टीम ने अच्छे पंच दिए हैं, मगर कुछ ट्विस्ट जैसे डेविड जोन्स की प्लानिंग पहले से समझ आ जाती है।
कुछ कैरेक्टर्स जैसे शिखा की माँ या कबीर की कहानी अधूरी लगती है। वहीं दूसरी ओर, लैला सिंह (श्वेता तिवारी) और विक्रम वालिया (नीरज काबी) जैसे किरदार कहानी को शार्प बनाते हैं।
कमाल का है शो का म्यूजिक एल्बम
ट्रैक्स जैसे ‘उड़ जावां’, ‘कोल कोल’, ‘हम दम’ आपको बार-बार सुनने पर मजबूर कर देंगे। बैकग्राउंड स्कोर खासतौर पर लैला की एंट्री थीम और ‘बदमाश गुड़िया’ सीन को यादगार बनाते हैं।
क्यों देखें ये सीरीज
अगर आप फीमेल लीड, दोस्ती, एंटरप्रेन्योरशिप और हल्की-फुल्की कॉमेडी वाली वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, तो ‘Do You Wanna Partner?’ आपको निराश नहीं करेगी।



