हिंडन पुल के पास धार्मिक यात्रा के दौरान विवाद, ई-रिक्शा चालक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का आरोप

महिला के पैर में ई-रिक्शा की टक्कर लगने के बाद हुआ हंगामा, पुलिस को अभी नहीं मिली तहरीर

गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र में हिंडन पुल के पास धार्मिक यात्रा के दौरान ई-रिक्शा की टक्कर लगने के बाद विवाद हो गया। आरोप है कि यात्रा में शामिल युवकों ने ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट की और उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। बताया जा रहा है कि दिल्ली की तरफ से आ रही धार्मिक यात्रा में शामिल एक महिला के पैर में ई-रिक्शा की टक्कर लग गई थी। इसके बाद विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामले को लेकर स्थानीय लोगों में चर्चा रही। सहायक पुलिस आयुक्त नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि महिला के पैर में ई-रिक्शा की टक्कर लगने के बाद यात्रा में शामिल लोगों और चालक के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान चालक के साथ मारपीट की गई।

एसीपी के अनुसार, अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर मामले में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

Related Articles

Back to top button