धनुष यज्ञ: परशुराम और बाणासुर के हुई तीखी नौक झौंक

दर्शकों ने पूरी रात कलाकारों का उठाया लुफ्त

भरथना,इटावा। विशाल धनुष यज्ञ के आयोजन के साथ बुढवा मंगल के उपलक्ष्य में छोला मन्दिर पर चल रहे 13 दिवसीय 44वें मंगल महोत्सव का समापन हो गया।

शक्तिपीठ श्री बालरूप हनुमान जी महाराज हनुमान गढी (छोला मन्दिर) पर बुढवा मंगल के उपलक्ष्य में 44वां मंगल महोत्सव चल रहा था। गुरूवार को अमर ज्योति रामलीला मण्डल गहलों कानपुर देहात के कलाकारों के नेतृत्व में आयोजित विशाल धनुष यज्ञ के साथ मंगल महोत्सव का समापन हो गया। जिसमें लक्ष्मण की भूमिका में निरंजन त्रिपाठी,परशुराम आशीष तिवारी,बाणासुर चरन सिंह की तथ्यों पर आधारित तीखी नोंकझोंक व एक-दूसरे पर कटाक्ष वार्तालाप ने उपस्थितजनों को रोमांचित किया। वहीं मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम की भूमिका कृपाशंकर पाण्डेय ने अदा की। भोर होने तक चले विशाल धनुष यज्ञ में सैकडों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। इस दौरान प्रबन्धक राजू चौहान,राजेश चौहान, अध्यक्ष रूपकिशोर गुप्ता रूपे,मंत्री विकास दीक्षित दीपू,कोषाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव,डा.अभिनव दुबे,सनी श्रीवास्तव,गजेन्द्र राजावत,पंकज चौहान, सीटू यादव,रिंकू चौहान आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Back to top button