राज्याभिषेक में उमड़ी राम भक्तों की भीड़
भक्तों ने तिलक बंदन कर प्रभु श्रीराम की आरती उतार कर किया राज्याभिषेक

भरथना,इटावा। श्री रामलीला कमेटी (रजि.) भरथना के तत्वाधान् में चल रहे 128वें रामलीला महोत्सव में मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्रीराम का राज्याभिषेक चल रहा है। जहाँ अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालु पहुँचकर प्रभु श्रीराम का राजतिलक कर रहे हैं।
कस्बा के मुहल्ला जवाहर रोड स्थित मिडिल स्कूल प्रांगण में चल रहे 128वें रामलीला महोत्सव के दौरान 22,23 व 24 अक्टूबर को अखिल कोटि ब्रहमाण्ड नायक सत्य सनातन, दिव्यावतारी,मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीरामचन्द्र जी का राजतिलक समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें नगर के श्रद्धालुओं के पहुँचने का क्रम अनवरत जारी है।
मान्यता है कि भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक रामायण और रामचरितमानस (विशेष रूप से उत्तरकाण्ड) का एक अत्यन्त पवित्र और भव्य प्रसंग है। 14 वर्षों के वनवास,लंका के भीषण युद्ध और रावण के वध के बाद भगवान राम पुष्पक विमान से माता सीता और लक्ष्मण के साथ अयोध्या लौटे थे। राज्याभिषेक के दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव,अध्यक्ष रोहित यादव,कोषाध्यक्ष नीलेश त्रिपाठी,महामंत्री गणेश कौशल के अलावा संरक्षक सत्यप्रकाश यादव राजा,विनोद यादव, अरविन्द भदौरिया,दीपक यादव,विपिन यादव, बृजपाल सिंह जादौन, केके यादव,रानू यादव, संजीव यादव,विनोद पटेल,रजत कठेरिया, प्रताप यादव,गिरीश शुक्ला सहित समस्त कमेटी के पदाधिकारियों ने मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्रीराम का पूजन अर्चन व आरती उतारी।



