मुख्य द्वार पर तुलसी रखने वाले तुरंत सावधान, पौधा रखने से पहले जान लें ये वास्तु नियम

Correct direction for Tulsi plant: वास्तु शास्त्र के अनुसार मुख्य प्रवेश द्वार घर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि यहीं से शुभ ऊर्जा का प्रवेश होता है। इसी वजह से मुख्य द्वार के पास तुलसी का पौधा रखना अच्छा माना जाता है। कहा जाता है कि इससे घर का वातावरण सकारात्मक बना रहता है और नकारात्मक प्रभाव दूर रहने में मदद मिलती है। मगर एक बात का ध्यान रखना चाहिए कि तुलसी का पौधा दरवाजे के ठीक बीच में नहीं रखा जाना चाहिए।
किस दिशा में रखें तुलसी का पौधा
यदि आप मुख्य द्वार के पास तुलसी रखना चाहते हैं तो उत्तर दिशा सबसे अच्छी मानी जाती है। इसके अलावा उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण और पूर्व दिशा भी उपयुक्त मानी गई है। साथ ही इस स्थान की साफ-सफाई बनाए रखना भी जरूरी बताया गया है। मुख्य द्वार के पास जूते-चप्पल कूड़ादान या झाड़ू जैसी चीजें नहीं रखनी चाहिए। मान्यता है कि स्वच्छ प्रवेश द्वार घर में शुभता का संकेत माना जाता है।
पौधा लगाते समय किन बातों का रखें ध्यान
तुलसी के अच्छे विकास के लिए धूप हवा और पर्याप्त पानी जरूरी हैं। इसलिए इसे ऐसी जगह रखें जहां प्राकृतिक रोशनी और हवा आसानी से पहुंच सके। यदि मुख्य द्वार पर ऐसी सुविधा नहीं है और पौधा सूखने की संभावना है तो उसे वहां रखने से बचें। ऐसी स्थिति में बालकनी या घर के आंगन में तुलसी लगाना बेहतर विकल्प माना जाता है।
सूखा या मुरझाया पौधा न रखें
वास्तु मान्यताओं के अनुसार घर में हमेशा हरा-भरा और स्वस्थ तुलसी का पौधा होना चाहिए। यदि पौधा सूख जाए या मुरझाने लगे तो उसकी देखभाल करें या जरूरत पड़ने पर नया पौधा लगाएं। मुख्य द्वार पर सूखी तुलसी रखना शुभ नहीं माना जाता।
उत्तर दिशा में करें ये 5 छोटे बदलाव, खिंची चली आएगी सुख-समृद्धि
मां लक्ष्मी की कृपा से जुड़ी मान्यता
धार्मिक मान्यताओं में तुलसी को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। कहा जाता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा स्वस्थ और हरा-भरा रहता है वहां सुख शांति और समृद्धि का वातावरण बना रहता है। इसी कारण कई लोग अपने घर में तुलसी की नियमित देखभाल को शुभ मानते हैं।



