भूमि पूजन: श्री नवदुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां शुरू

29वें श्री नवदुर्गा पूजा महोत्सव पालिकाध्यक्ष ने किया भूमि पूजन

भरथना,इटावा। जगतजननी माँ भगवती के गगनभेदी उद्घोषों के बीच भूमि पूजन के साथ 29वें श्री नवदुर्गा पूजा महोत्सव के कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गईं। उक्त धार्मिक अनुष्ठान 22 अक्टूबर से प्रारम्भ होकर 1 अक्टूबर तक आयोजित किया जायेगा तथा माँ की प्रतिमाओं का विसर्जन 2 अक्टूबर को होगा।

श्री नवदुर्गा पूजा समिति भरथना के तत्वाधान् में कस्बा के मुहल्ला राजागंज स्थित राजाराम पोरवाल पीतल वालों के हाता में आगामी 22 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक सम्पन्न होने वाले 29वें श्री नवदुर्गा पूजा महोत्सव के कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गईं।

बुधवार को पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू ने समिति पदाधिकारियों के साथ आचार्य राहुल दीक्षित द्वारा कराये गये वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजन अर्चन उपरान्त फांवडा मारकर विधिवत भूमि पूजन किया। भूमि पूजन के दौरान समिति अध्यक्ष संजीव दीक्षित गपूडे,महामंत्री भरत पोरवाल,अरविन्द चौरसिया, राजीव पोरवाल,श्याम पोरवाल,विपिन पोरवाल छोटे,सोनू मिश्रा,नेक्से पोरवाल सहित दो दर्जन से अधिक गणमान्य लोगोें की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Back to top button