बार एसोसिएशन चुनाव: शारदा प्रताप मिश्र अध्यक्ष, सूर्यनाथ यादव महासचिव निर्वाचित

सुलतानपुर। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव का परिणाम घोषित हो गया है। अध्यक्ष पद पर शारदा प्रताप मिश्र और महासचिव पद पर सूर्यनाथ यादव विजयी हुए हैं।

नगर के खुर्शीद क्लब मैदान प्रांगण में वोटों की गिनती चल रही थी। इस बार परिणाम शाम के बजाय दोपहर में ही आ गया, जिसका श्रेय जिला जज और जिला प्रशासन की बेहतर व्यवस्था को दिया जा रहा है। पहले के चुनावों में परिणाम देर शाम तक आते थे, लेकिन इस बार चुनाव विशेष रहा।

हाईकोर्ट की निगरानी में चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। सुरक्षा की दृष्टि से कुड़वार एसओ प्रवीन कुमार यादव समेत कई स्टेशन की पुलिस रही मौजूद।

बार एसोसिएशन चुनाव परिणाम

  • अध्यक्ष पद पर शारदा मिश्रा विजयी
  • शारदा मिश्रा ने 550 से अधिक मत पाकर जीत दर्ज की। अखिलेश शुक्ला लगभग 390 मत पाकर रनर रहे।
  • महासचिव पद पर सूर्यनाथ विजयी
  • सूर्यनाथ यादव ने 220 वोटों से जीत हासिल की।

उपाध्यक्ष पद पर शालिनी तिवारी की जीत तय

सुलतानपुर। जिला बार एसोसिएशन चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर शालिनी तिवारी ने जीत दर्ज की है। शालिनी तिवारी को 829 मत प्राप्त हुए हैं। 718 मत पाकर संगीता रनर रहीं, वहीं सीमा को 239 मत मिले।

Related Articles

Back to top button