AirPods Pro 3 Launch India: कीमत ज्यादा लेकिन ये खूबी आपको बना देगी दिवाना
Apple AirPods Pro 3 Launch: कीमत, फीचर्स और हार्ट-रेट सेंसर डिटेल्स

AirPods Pro 3 Launch India: Apple ने अपने नए AirPods Pro 3 लॉन्च कर दिए हैं। खास बात यह है कि इन्हें प्रीमियम ऑडियो अनुभव प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। कंपनी का कहना है कि AirPods 3 Pro में एक कस्टम आर्किटेक्चर है, जो बेहतर बेस और क्लियर ऑडियो देता है।
ये हेडफ़ोन पसीने और पानी प्रतिरोधी हैं। कंपनी का कहना है कि वर्कआउट और रनिंग सेशन के दौरान AirPods के खराब होने का कोई खतरा नहीं है।
जानें इस गैजेट में क्या फीचर्स (AirPods Pro 3 Features)
कंपनी ने अपने प्रीमियम ऑडियो वियरेबल में खास हार्ट रेट मॉनिटरिंग फ़ीचर दिया है। साथ ही इसके लिए इन बड्स में सबसे छोटा हार्ट-रेट सेंसर दिया गया है। इसकी मदद से यूज़र्स Apple वर्कआउट सेशन को भी ट्रैक कर सकते हैं। (AirPods Pro 3 Launch India)
ये भी पढ़ें- Samsung Galaxy S25 Fan Edition: दमदार फीचर्स और शानदार डिजाइन के साथ लॉन्च
कीमत क्या है (AirPods Pro 3 Price)
कंपनी ने भारत में AirPods Pro-3 को 25,900 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया है। साथ ही, इसके लिए प्री-ऑर्डर भी शुरू हो गए हैं। ग्राहकों को इसकी डिलीवरी 19 सितंबर तक मिलनी शुरू हो जाएगी।
ये भी पढ़ें- pm kisan samman nidhi yojana- 21वीं किस्त पाने के लिए ये गलती सुधारें



