अहिरावण, कुंभकर्ण-रावण वध के मंचन से रामलीला का समापन
धरवार की रामलीला का के अंतिम दिन मंचन का डॉ. ब्रजेश ने किया शुभारंभ

जसवंतनगर,इटावा। क्षेत्र के ग्राम धरवार में आयोजित आठ दिवसीय भव्य रामलीला महोत्सव का अंतिम दिन धार्मिक उल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। समापन अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं चौ. सुघर सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. ब्रजेश चंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने फीता काटकर अंतिम दिन की रामलीला का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर डॉ.यादव ने कहा कि रामलीला केवल मनोरंजन या नाटक का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला सिखाने वाला महाग्रंथ है। इससे पुत्र का पिता के प्रति,भाई का भाई के प्रति और पत्नी का पति के प्रति कर्तव्य समझने की प्रेरणा मिलती है। भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण ने विपरीत परिस्थितियों में भी संयम और मर्यादा के साथ अपने कर्तव्यों का पालन किया, इसी कारण वे जन-जन के आराध्य बने। उन्होंने युवाओं से श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने और धार्मिक आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से जोड़ने का आह्वान किया।
रामलीला के अंतिम दिन अहिरावण वध,कुंभकर्ण वध और रावण वध की लीलाओं का मंचन किया गया। इसके बाद श्रीराम की अयोध्या वापसी और राज्याभिषेक की लीला का मंचन हुआ। कार्यक्रम के अंत में मीडिया प्रभारी प्रदीप सिंह चौहान ने अतिथियों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।
आयोजन को सफल बनाने में विमलेश कुशवाहा,अखिलेश कुशवाहा,शैलेंद्र यादव, आचार्य प्रबल पांडेय, सहदेव यादव,अमन यादव, अजय सिंह चौहान (नीटू),अंकित पाल,स्नेहबाबू, सौरभ यादव,योगेश यादव, राजकुमार यादव,पंकज कुमार शर्मा,राज बहादुर प्रजापति (कक्का),आशू यादव,बीपी यादव, रामरक्षक बंसल और गोलू पाल सहित अनेक ग्रामवासियों का सहयोग रहा।


