सांड से टकराई बाइक, पति-पत्नी घायल
फिरोजाबाद से इटावा लौटते समय कुरसेना गांव के पास हुआ हादसा

जसवंतनगर,इटावा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुरसेना गांव के पास अचानक सांड सामने आने से बाइक सवार पति-पत्नी घायल हो गए। इटावा के साबितगंज निवासी इरफान पुत्र शमशाद खान अपनी पत्नी शाहींन के साथ फिरोजाबाद से घर लौट रहे थे। तभी बाइक के सामने सांड आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक सांड से टकरा गई। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है।



