पत्रकारों के सम्मान में महिला सशक्तिकरण पर रखे विचार

इटावा। आज दिनांक 12 नवम्बर 2026 को पत्रकार बंधुओं के सम्मान में आयोजित विशेष कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता एवं निर्भया प्रकरण से जुड़ी चर्चित अधिवक्ता सुश्री सीमा समृद्धि कुशवाहा ने पत्रकार बंधुओं को संबोधित किया।
अपने संबोधन में उन्होंने महिला सशक्तिकरण को समाज और राष्ट्र के विकास की महत्वपूर्ण आधारशिला बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए केवल सम्मान देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें शिक्षा, सुरक्षा,समान अवसर, आर्थिक आत्मनिर्भरता और निर्णय लेने की स्वतंत्रता देना भी आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक महिला को अपने संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए,ताकि वह अन्याय,शोषण और उत्पीड़न के विरुद्ध मजबूती से अपनी आवाज उठा सके। महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए कानूनी जागरूकता और सामाजिक सहयोग अत्यंत आवश्यक है।
सीमा समृद्धि कुशवाहा ने पत्रकार बंधुओं की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि मीडिया लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है। पत्रकार समाज की समस्याओं,महिलाओं के अधिकारों और सामाजिक अन्याय के मुद्दों को सामने लाकर सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने महिला सुरक्षा, शिक्षा,समानता,न्याय और आत्मनिर्भरता के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग से आगे आने की अपील की।
कार्यक्रम में पत्रकार बंधुओं के योगदान एवं समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारियों को सम्मानपूर्वक रेखांकित किया गया।
उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल एक नारा नहीं,बल्कि समानता,सम्मान,सुरक्षा और न्याय पर आधारित समाज के निर्माण का संकल्प है।



