बदायूं सांसद ने फीता काटकर रामलीला का किया शुभारंभ

सांसद अंकुर यादव ने क्षेत्र के विकास के लिए और रामलीला समिति की मांग पूरी कराने का किया वादा

जसवंतनगर,इटावा। क्षेत्र के ग्राम धरवार में बीएल रामलीला क्लब की ओर से आयोजित आठ दिवसीय रामलीला के सातवें दिन बदायूं सांसद आदित्य अंकुर यादव शामिल हुए। उन्होंने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि विश्वनाथ सिंह सोनू यादव भी मौजूद रहे।

पांच नवंबर से शुरू हुई रामलीला में पहुंचे सांसद अंकुर यादव का आयोजकों ने स्वागत किया। कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी प्रदीप सिंह चौहान ने बताया कि शुभारंभ के बाद सांसद ने सभी को दीपावली एवं भाई दूज की शुभकामनाएं दीं।

सांसद ने कहा कि वह इसी क्षेत्र के लोगों के बीच के हैं। उन्होंने अपने पिता के लिए इसी क्षेत्र में घर-घर जाकर वोट मांगे हैं। पिछले कई वर्षों से व्यस्तता के चलते धरवार की रामलीला में शामिल नहीं हो पा रहे थे, लेकिन इस बार सभी के बीच पहुंचकर उन्हें बेहद खुशी हो रही है। उन्होंने रामलीला समिति को सफल आयोजन की शुभकामनाएं देते हुए भरोसा दिलाया कि भविष्य में क्षेत्र के विकास के लिए समिति की ओर से रखी जाने वाली हर मांग को पूरा कराने का प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर विमलेश कुशवाहा, अखिलेश कुशवाहा, शैलेंद्र यादव, आचार्य प्रबल पांडेय, सहदेव यादव, अमन यादव, अजय सिंह चौहान (नीटू), अंकित पाल, स्नेहबाबू, सौरभ यादव, योगेश यादव, राजकुमार यादव, पंकज कुमार शर्मा, राज बहादुर प्रजापति (कक्का), आशू यादव, बीपी यादव, रामरक्षक बंसल एवं गोलू पाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button