छठ पूजा को लेकर एसपी ने सीताकुण्ड घाट का किया निरीक्षण

सुरक्षा व्यवस्था पर दिए कड़ा निर्देश चप्पा-चप्पा रहेगी नजर

सुलतानपुर।आगामी छठ पूजा पर्व के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक वृजनारायण सिंह के साथ कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित सीताकुण्ड घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

छठ पूजा सूर्य उपासना का प्रमुख पर्व है। इस अवसर पर व्रती महिलाएं और श्रद्धालु नदी व सरोवरों के किनारे अस्ताचलगामी एवं उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हैं।इस मौके पर रहें राजकुमार सोनी, सभासद दिनेश चौरसिया एवं आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button