प्राथमिक विद्यालय राही में आयोजित हुआ तिथि भोज
सहायक अध्यापक ने अपने जन्मदिन पर आयोजित किया विद्यालय में तिथि भोज

रायबरेली। राही ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय राही में बुधवार को ‘तिथि भोजन’ का विशेष आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी राजीव ओझा जी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
प्राथमिक विद्यालय राही में तिथि भोज विद्यालय की सहायक अध्यापिका प्रियंवदा के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। बीईओ राजीव ओझा ने बच्चों के साथ पंक्ति में भोजन करने के बाद कहा कि सरकार की नीति के हिसाब से तिथि भोज का आयोजन किया जा रहा है। बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अनवरत विद्यालयों में तिथि भोज आयोजित किया जा रहा है। तिथि भोज में विशेष रूप से विकास क्षेत्र राही के एआरपी स्वदेश रमण त्रिपाठी एवं अशोक मिश्रा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के स्टाफ गरिमा पांडेय, अंशू सिंह, रेखा सिंह, अनिता त्रिपाठी और सरिता देवी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका गरिमा पाण्डेय ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।



