भाजपा ने बनाया मनीष प्रताप सिंह को किसान मोर्चा के जिला मंत्री

सुल्तानपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की सुल्तानपुर जिला कार्य समिति की घोषणा के बाद दूबेपुर ब्लॉक के दिखौली गांव निवासी मनीष प्रताप सिंह को जिला मंत्री बनाया गया है। इस नियुक्ति के बाद उनके समर्थकों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।नवनियुक्त जिला मंत्री मनीष प्रताप सिंह ने कहा कि यह पद मेरा नहीं बल्कि मेरे समर्थकों और कार्यकर्ताओं का है, जिला मंत्री का दायित्व मिलने पर कार्यकर्ता मनीष प्रताप सिंह ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व और भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी व किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष काली सहाय पाठक का आभार व्यक्त किय और कहा पार्टी ने जिस भरोसे के साथ उन्हें जिम्मेदारी दी है, उस पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता होगी।
उन्होंने पार्टी की नीतियों और विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने और किसानों की समस्याएं उठाने की बात कही। आगे उन्होंने कहा कि भाजपा किसान हितों को सर्वोपरि रखने वाली पार्टी है। केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को मजबूत करने और किसान कल्याण के लिए काम कर रही है। संगठन को मजबूत करने के लिए हम सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करेंगे। इस दौरान अखिलेश सिंह पर्वत, रामकृष्ण शुक्ला, सत्यावेंद्र सिंह, विवेक सिंह विकी सहित कई प्रधानगण व समर्थक मौजूद रहे।



