नर्सिंग एसोसिएशन ने कुलपति का किया सम्मान

सैफई के आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में प्रतिपूरक अवकाश एवं उच्च शिक्षा भत्ते के प्रकरणों में सकारात्मक निर्णय

सैफई,इटावा। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में नर्सिंग संवर्ग के कर्मचारियों से संबंधित प्रतिपूरक अवकाश एवं उच्च शिक्षा भत्ता के प्रकरणों में सकारात्मक निर्णय लिए जाने तथा अनुमोदन संबंधी कार्यवाही पूर्ण होने पर नर्सिंग एसोसिएशन ने कुलपति प्रो.डॉ.अजय सिंह के प्रति आभार व्यक्त कर उन्हें सम्मानित किया है।

इस अवसर पर नर्सिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उक्त प्रकरणों में सकारात्मक सहयोग एवं संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रो-वाइस चांसलर डॉ.आदेश कुमार तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.एस.पी.सिंह के प्रति भी विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया।

एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्येन्द्र चौधरी एवं महामंत्री संजय शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कर्मचारी हितों से जुड़े इन प्रकरणों में सकारात्मक पहल किए जाने से नर्सिंग संवर्ग के कर्मचारियों का मनोबल बढ़ा है।

उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नर्सिंग एसोसिएशन भविष्य में भी कर्मचारियों के हितों से संबंधित विषयों को नियमानुसार प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत करती रहेगी तथा विश्वविद्यालय के कार्यों में रचनात्मक सहयोग प्रदान करेगी।

इस अवसर पर नर्सिंग एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष सत्येन्द्र चौधरी, महामंत्री संजय शर्मा, कोषाध्यक्ष अनमोल रतन,गजेन्द्र शर्मा,संदीप मलिक,अजीत बलिया, लक्ष्मी नारायण,आशीष श्रीवास्तव,विनीत शर्मा, विजेन्द्र प्रताप,अनुराग प्रताप एवं अम्बर जॉन सहित अन्य प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button