चुस्त एवं दुरुस्त सुरक्षा व्यवस्था के साथ एमएलसी चुनाव संपन्न

ऊँचाहार, रायबरेली। शिक्षक एमएलसी व स्नातक एमएलसी पद के लिए हुए चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से मतदान सम्पन्न हुआ, इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे।
शुक्रवार को ब्लाक मुख्यालय पर शिक्षक एमएलसी व स्नातक एमएलसी पद के लिए सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान हुआ, जिसमें शिक्षक एमएलसी पद के एक व स्नातक एमएलसी पद के लिये दो मतदान केंद्र बनाये गये थे।जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी ने भी बूथ संख्या 311 पर मतदान किया।इस दौरान शिक्षक एमएलसी पद के लिए 305 मतों के सापेक्ष 210 मतदाताओं ने मतदान किया, और स्नातक एमएलसी पद के लिए 1609 मतों के सापेक्ष 767 मतदाताओं ने मतदान किया।
सेक्टर मजिस्ट्रेट हरिशंकर पाल ने बताया कि शिक्षक एमएलसी पद के लिये 68.5 फीसदी व स्नातक एमएलसी पद के लिए 47.66 फीसदी मतदान हुआ है।
————————————–
पीआरवी पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप
ऊँचाहार, रायबरेली। दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद सूचना पर पहुंची पीआरवी में तैनात पुलिसकर्मियों पर मारपीट करने के आरोप लगे हैं, पीड़ित ने क्षेत्राधिकारी से मामले की शिकायत की है।
पूरे भाभी मजरे इटौरा बुजुर्ग गाँव के अवधेश ने बताया कि पड़ोसियों द्वारा उसके घर के पास हर रोज नित्यक्रिया की जाती है, और विरोध करने उनके द्वारा विवाद किया जाता है। गुरुवार की देर शाम इसी बात को लेकर पड़ोसियों से उसका विवाद हो गया, जिसके बाद उसने पीआरवी को मामले की सूचना दी, आरोप है कि मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उसकी बात सुने बजाय उसे पीटना शुरू कर दिया, जिसकी वजह से उसकी आंखों में गम्भीर चोटें आई है। और पुलिसकर्मियों ने फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी ।शुक्रवार को पीड़ित ने क्षेत्राधिकारी से मामले की लिखित शिकायत की है।
इस बाबत क्षेत्राधिकारी गिरजाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जायेगी।



