धूमधाम से हुआ रावण दहन, DM-SP ने दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

बोले बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है दशहरा

सुल्तानपुर-विजयदशमी पर्व के पावन अवसर पर जनपद सुल्तानपुर में रावण दहन का कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। मुख्य कार्यक्रम रामलीला मैदान / गभड़िया पुल के पास आयोजित किया गया, जिसमें जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल तथा केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के सभी पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह और पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने जनपदवासियों को विजयादशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। जिलाधिकारी ने उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य तथा अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि विजयदशमी का पर्व हमें जीवन में सत्य, नैतिकता एवं सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। यह पर्व समाज में प्रेम, शांति, सौहार्द और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश देता है। रावण दहन का संदेश है कि समाज एवं जीवन से बुराइयों का त्याग कर सकारात्मक मूल्यों को अपनाया जाए।

कार्यक्रम के दौरान पूरे मैदान में दशहरा पर्व का उत्साह एवं उल्लास देखने को मिला। विजयादशमी का यह पावन अवसर जनपद में आपसी सद्भाव, सामाजिक समरसता एवं सकारात्मक संदेश के प्रसार का प्रतीक बना। इस अवसर पर अन्य सभी संबंधित अधिकारीगण व विशाल जनसमूह उपस्थित रहा।

Related Articles

Back to top button