मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को बताए करियर के विकल्प

गाजियाबाद। मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत इंदिरापुरम स्थित जयपुरिया स्कूल ऑफ बिजनेस में छात्राओं के लिए करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के पांचवें दिन ट्रांस हिंडन जोन के डीसीपी ऋजुल ने छात्राओं को करियर चयन, रोजगार के अवसरों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य और थाना प्रभारी इंदिरापुरम भी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों और विशेषज्ञों ने छात्राओं को अपनी रुचि व योग्यता के अनुसार करियर चुनने और लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया गया।



