डीसीपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

गाजियाबाद। पुलिस कार्यालय में गुरुवार को पुलिस उपायुक्त नगर धवल जायसवाल ने जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। डीसीपी ने एक-एक कर शिकायतकर्ताओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान विभिन्न मामलों को लेकर पहुंचे लोगों ने अपनी शिकायतें डीसीपी के सामने रखीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से प्रकरण की जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि शिकायतों की गंभीरता से जांच कर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई की जाए। किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए।
शिकायतों की कार्रवाई की भी होगी निगरानी
डीसीपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। कार्रवाई की प्रगति पर नजर रखते हुए फरियादियों को भी निस्तारण की जानकारी उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें बार-बार पुलिस कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें।
डीसीपी ने कहा कि पुलिस के पास अपनी समस्या लेकर आने वाला प्रत्येक फरियादी महत्वपूर्ण है। उसकी शिकायत को औपचारिकता तक सीमित न रखते हुए समाधान की दिशा में ठोस कार्रवाई सुनिश्चित की जाए



