भाजपा नेत्री मनीषा पांडेय महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष बनी

सुल्तानपुर । भारतीय जनता पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश में सभी मोर्चो के जारी प्रदेश पदाधिकारियों की सूची में सुल्तानपुर जनपद की इसौली विधानसभा की राजनीति में सक्रिय महिला नेत्री मनीषा पांडेय को महिला मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है ।
इसौली विधानसभा के भंडरा चन्द्र कला निवासी मनीषा पांडेय को महिला मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर समर्थकों में खुशी की लहर है ।
वही चांदा की बेटी होने के नाते उनके मायके गांव ईशीपुर में भी परिजनों सहित क्षेत्र वासियो में खुशी का माहौल है । बता दे कि भाजपा नेत्री मनीषा पांडेय इसौली विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी के तौर पर प्रबल दावेदारों में से एक है । विधानसभा क्षेत्र में हमेशा सक्रिय रहती है । उनके इस सफलता पर उनके पिता वरिष्ठ समाजसेवी विनोद मिश्रा ईशीपुर प्रधान प्रतिनिधि बृजेश मिश्रा समाज सेवी / भाजपा नेता राजेश चंद्र मिश्रा महेंद्र मिश्रा सहित लोगों ने बधाइयां दी है ।



