सपा नेता अखिलेश माही के प्रयास से शशिधर यादव के परिवार को मिली आर्थिक सहायता
अखिलेश माही के अनुरोध पत्र पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार को प्रदान की आर्थिक सहायता

रायबरेली। सलोन के सोनबरसा गांव में समाजवादी पार्टी के बूथ प्रभारी रहे शशि धर यादव की हत्या के बाद उनके परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया। परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए जिले के वरिष्ठ समाजवादी नेता अखिलेश माही ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।
अखिलेश माही के अनुरोध पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शशि धर यादव के परिजनों को लखनऊ बुलाया और पार्टी की ओर से 50 हजार रुपये की तात्कालिक आर्थिक सहायता प्रदान की। इस दौरान उन्होंने परिवार को आश्वस्त किया कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
परिवार के मुखिया के निधन के बाद आर्थिक संकट से जूझ रहे परिवार के लिए पार्टी की ओर से मिली यह सहायता तत्काल राहत का माध्यम बनी है। मृतक शशि धर यादव की पत्नी प्रेमलता, पुत्र अनुज और पुत्री सारिका ने सहायता के लिए सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रति आभार व्यक्त किया।
वहीं, पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी परिवार की सहायता के लिए पहल करने पर अखिलेश माही के प्रति आभार व्यक्त किया और सोशल मीडिया के माध्यम से उनका धन्यवाद दिया।



