इलाज को अस्पताल पहुंचे अज्ञात व्यक्ति की मौत

कुर्सी पर बैठते ही बिगड़ी हालत,डॉक्टर ने इलाज किया था शुरू, मौत के बाद 72 घंटे के लिए शव सुरक्षित

जसवंतनगर,इटावा। सीएचसी में मंगलवार को इलाज कराने पहुंचे करीब 52 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की अचानक मौत हो गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति पैदल चलकर स्वयं इलाज के लिए अस्पताल आया था और कुर्सी पर बैठ गया। डॉक्टर की नजर उस पर पड़ी तो उसे तत्काल इलाज के लिए बेड पर लिटाया गया। उपचार शुरू किया जाता,इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया। पहचान न होने पर शव को पोस्टमार्टम हाउस में 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखवाया गया है।मृतक ने भगवा-काले रंग की टीशर्ट,नीले-सफेद रंग का लोअर और काले रंग का अंडरवियर पहन रखा था। उसके चेहरे पर आधी काली और आधी सफेद दाढ़ी है। पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने में जुटी है।

Related Articles

Back to top button