होम्योपैथिक डॉक्टरों के राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय समिट के आयोजन में Barefoot Holidays की खास पहचान

नई दिल्ली। मेडिकल कॉन्फ्रेंस और MICE (Meetings, Incentives, Conferences & Exhibitions) टूरिज्म के क्षेत्र में Barefoot Holidays Pvt. Ltd. India ने होम्योपैथिक चिकित्सकों के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समिट, कॉन्फ्रेंस, सम्मान समारोह, अवॉर्ड फंक्शन और गाला इवेंट आयोजित करने की दिशा में अपनी विशेष पहचान बनाई है।
कंपनी के अनुसार, Barefoot Holidays की ओर से भारत से लेकर दुनिया के विभिन्न देशों में होम्योपैथिक डॉक्टरों के लिए प्रतिष्ठित कार्यक्रमों का आयोजन एवं प्रबंधन किया जाता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मॉरीशस, वियतनाम, सिंगापुर, बाली, रूस, श्रीलंका और दुबई प्रमुख हैं। वहीं भारत में कश्मीर, गोवा, केरल, ऊटी, मैसूर, राजस्थान, दिल्ली और मुंबई सहित कई पर्यटन स्थलों पर डॉक्टर समिट और कॉन्फ्रेंस आयोजित किए गए हैं।
कॉन्फ्रेंस से लेकर यात्रा तक की संपूर्ण व्यवस्था Barefoot Holidays के MICE एवं इवेंट मैनेजमेंट के तहत कॉन्फ्रेंस और समिट मैनेजमेंट, होटल एवं वेन्यू की व्यवस्था, घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की बुकिंग, एयरपोर्ट ट्रांसफर, स्थानीय भ्रमण और एक्सकर्शन जैसी सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। इसके साथ ही गाला डिनर, मनोरंजन कार्यक्रम, अवॉर्ड एवं फेलिसिटेशन सेरेमनी तथा कॉरपोरेट और डॉक्टर ग्रुप टूर की भी व्यवस्था की जाती है। कंपनी का दावा है कि उसका उद्देश्य चिकित्सा पेशेवरों के लिए कॉन्फ्रेंस, यात्रा और मनोरंजन को एक ही प्लेटफॉर्म पर समाहित करते हुए संपूर्ण इवेंट एवं ट्रैवल मैनेजमेंट उपलब्ध कराना है।



