मेरे सपनों का भारत प्रतियोगिता संपन्न

बंदना,सलोनी,प्रतिभा,बंदनी रहे अव्वल

सुलतानपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक सुल्तानपुर के आदेश के क्रम में जयसिंहपुर ब्लॉक में नोडल अधिकारी लालमणि दूबे के देख रेख में ब्लॉक स्तर पर मेरे सपनो का भारत प्रतियोगिता सकुशल संपन्न कराई गई।

विपरीत मौसम में भी 19 संस्थान के 115 छात्र छात्राओं ने विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर प्रतियोगिता को सफल बनाया।यह प्रतियोगिता पी आर इंटर कालेज सेमरी में संपन्न हुई जिसमे भाषण प्रतियोगिता में श्याम कुमारी इंटर कालेज पेमापुर की छात्रा बंदना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।वही चित्रकला में बंदनी पीआर इंटर कालेज,निबंध व क्विज में क्रमश: प्रतिभा पांडेय व सलोनी सिंह जनता इंटर कालेज अव्वल रही।जूनियर वर्ग में राज मोंटेसरी इंटर कालेज की छात्रा मीना यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।सभी विजेता प्रतिभागी जनपदीय प्रतियोगिता हेतु चयनित हुई।कार्यक्रम संयोजक प्रधानाचार्य एवं ब्लॉक नोडल अधिकारी ने सभी संस्थाध्यक्ष का आभार और प्रतिभागी एवं सफल छात्रों को बधाई तथा शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button