भारतीय किसान यूनियन लोकहित ने मुरादनगर में किया संगठन विस्तार

मुरादनगर, गाजियाबाद। भारतीय किसान यूनियन लोकहित की ओर से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मुरादनगर में संगठन विस्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और गांव-गांव तक संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में दक्ष सहरावत को ब्लॉक अध्यक्ष मुरादनगर तथा दर्शित चौधरी को प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश नियुक्त किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुलदीप चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश संदीप चौधरी, युवा प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस चौधरी सहित सिद्धांत चौधरी, अंश चौधरी, आदित्य चौधरी, विशाल चौधरी और प्रांजल त्यागी मौजूद रहे।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष संदीप चौधरी ने मुरादनगर क्षेत्र में संगठन का विस्तार करते हुए कार्यकर्ताओं से गांव-गांव तक किसानों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं और उनके अधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन लोकहित किसानों के हितों और अधिकारों की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। संगठन के विस्तार के लिए अधिक से अधिक किसानों और युवाओं को संगठन से जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button