दस लक्षण पर्व पर एसएसडी जैन पब्लिक स्कूल में धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

गाजियाबाद। दस लक्षण पर्व के अवसर पर एसएसडी जैन पब्लिक स्कूल में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एमएलसी दिनेश गोयल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष जेपी जैन, मंत्री अजय जैन, सुनील जैन, प्रधानाचार्या लता चंद्रा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण से हुई। विद्यार्थियों ने ‘णमोकार महामंत्र’, ‘हम जैन हैं’, ‘आओ पधारो हे जिनवर’, ‘षट्लेश्या’, ‘आओ मिलकर पाठशाला आएं’ और ‘पूजा का फल’ जैसी धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। अंतिम प्रस्तुति ‘मैडले’ में विद्यार्थियों ने गुरुभक्ति के विभिन्न भाव प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

मुख्य अतिथि दिनेश गोयल ने कहा कि जैन समाज अहिंसा और ‘जियो और जीने दो’ के सिद्धांत पर चलता है। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में धार्मिक एवं नैतिक संस्कार विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मंत्री अजय जैन और प्रधानाचार्या लता चंद्रा ने विद्यार्थियों व शिक्षिकाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए सभी अतिथियों और अभिभावकों का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन कोऑर्डिनेटर परिना जैन ने किया।

Related Articles

Back to top button