पुरानी पेंशन बहाली को लेकर 21 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा

सुलतानपुर। पुरानी पेंशन बहाली, NPS/UPS के विरोध, निजीकरण समाप्त करने तथा वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर लागू TET अनिवार्यता समाप्त किए जाने की मांग को लेकर अटेवा पेंशन बचाओ मंच, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेशव्यापी आंदोलन को गति देने का निर्णय लिया गया है।

इसी क्रम में जनपद सुलतानपुर में 21 अगस्त 2026 को तिरंगा यात्रा आयोजित की जाएगी। यात्रा का शुभारंभ सायं 4 बजे तिकोनिया पार्क, सुलतानपुर से होगा। शिक्षक, कर्मचारी एवं अन्य साथी तिकोनिया पार्क में एकत्रित होकर डाकखाना चौराहा, जी.एन. रोड, जिला चिकित्सालय के सामने से होते हुए आजाद पार्क पहुंचेंगे। इसके बाद तिरंगा यात्रा कलेक्ट्रेट प्रांगण पहुंचेगी, जहां जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन गौरा ने सभी शिक्षक, कर्मचारी,अधिकारी एवं जनपद सुलतानपुर के समस्त विभागों के समस्त संगठनों/संघों/महा संघों/परिषद/एशोसिएशन के अध्यक्ष/मंत्री/समस्त पदाधिकारी/आम जन/समस्त समाचार पत्रों प्रिंट/इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सम्पादक बन्धुओं/ साथियों से अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा यात्रा में शामिल होकर अपनी एकजुटता और सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली/टेट अनिवार्यता/निजीकरण की समाप्ति की मांग को लेकर एकजुटता ही आंदोलन की सबसे बड़ी ताकत है।

Related Articles

Back to top button