बिजली आपूर्ति चार घंटे रहेगी बाधित

33 केवी सिरसा लाइन के निर्माण के चलते आज पांच फीडरों की दोपहर 12 से शाम चार बजे तक सप्लाई रहेगी बंद

जसवंतनगर,इटावा। 33 केवी सिरसा नव निर्मित विजली लाइन के निर्माण कार्य के चलते गुरुवार को जसवंतनगर क्षेत्र के पांच फीडरों की बिजली आपूर्ति चार घंटे बाधित रहेगी। उपखंड अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि नेशनल कंपनी द्वारा 33 केवी सिरसा लाइन का निर्माण कराया जा रहा है।

यह लाइन हरकूपुर गांव के पास 33 केवी जसवंतनगर ग्रामीण और नगर की विजली लाइन को क्रॉस करेगी। इसके चलते जसवंतनगर टाउन, जसवंतनगर तहसील, सिरसा बीबामऊ, जुगौरा और बलरई फीडरो की बिजली आपूर्ति दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक बंद रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय में बिजली आपूर्ति बाधित रहने को लेकर सहयोग बनाए रखें। विभाग के अनुसार निर्माण कार्य नगर के विकास और भविष्य में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button