आईटीएस में “फ्यूज़न 2026” एमबीए 23वां व एमसीए 30वां बैच का भव्य ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

गाजियाबाद। आईटीएस मोहन नगर परिसर में एमबीए के 23वें तथा एमसीए के 30वें बैच के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए “फ्यूज़न 2026” नामक एक सप्ताहीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का भव्य शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम 18 से 22 अगस्त 2026 तक चलेगा और इसका उद्देश्य नए विद्यार्थियों को संस्थान की शैक्षणिक संस्कृति, उद्योग की आवश्यकताओं तथा आधुनिक तकनीकी व प्रबंधकीय रुझानों से परिचित कराना है।

शुभारम्भ कार्यक्रम में आईटीएस समूह के वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा, रियर एडमिरल डॉ. एस. कुलश्रेष्ठ, अरविंद ठाकुर, प्रो. आशुतोष सिंह, आईटीएस मोहन नगर के निदेशक डॉ. सुनील कुमार पांडेय, एमसीए कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. पूजा धर तथा एमबीए कार्यक्रम के संयोजक डॉ. संजीव टंडन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आरम्भ दीप प्रज्ज्वलन कर माँ वीणा वादिनी के सम्मुख किया गया। एमबीए व एमसीए विभाग के संकाय सदस्य एवं बड़ी संख्या में नवप्रवेशित विद्यार्थी भी मौजूद थे।

वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि आईटीएस उद्योग-उन्मुख और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने छात्र-जीवन को सिर्फ डिग्री तक सीमित न रखने, बल्कि आलोचनात्मक चिंतन, नेतृत्व, नवाचार और समस्या-समाधान कौशल विकसित करने पर जोर दिया।

रियर एडमिरल डॉ. एस. कुलश्रेष्ठ ने सूचना प्रौद्योगिकी व उद्योग में हो रहे तीव्र परिवर्तनों पर प्रकाश डालते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बिग डेटा, रोबोटिक्स, वर्चुअल रियलिटी और मोबाइल एप्लिकेशन जैसे क्षेत्रों में करियर व उद्यमिता के अवसरों के बारे में मार्गदर्शन दिया और निरंतर सीखने का संदेश दिया। अरविंद ठाकुर ने तकनीकी दक्षता, नेतृत्व क्षमता तथा संचार व टीमवर्क के महत्व पर जोर दिया। प्रो. आशुतोष सिंह ने उच्च शिक्षा, अनुसंधान व नवाचार को अपनाने तथा जिज्ञासा बनाये रखने की प्रेरणा दी।

निदेशक डॉ. सुनील कुमार पांडेय ने संस्थान द्वारा प्रदान किए जाने वाले शोध, उद्योग-अकादमिक गतिविधियों, क्लबों और कौशल विकास कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को इन अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने की सलाह दी।

एमसीए संयोजिका डॉ. पूजा धर ने समग्र विकास व सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का आग्रह किया।

फ्यूज़न 2026 के दौरान विद्यार्थियों को शिक्षाविद्, उद्योग विशेषज्ञ और वरिष्ठ कॉर्पोरेट अधिकारियों के साथ संवाद करने का अवसर मिला। कार्यक्रम में शामिल प्रमुख विशेषज्ञों में डॉ. सिंधु भास्कर, अरुण गोविल, मनीष माथुर , डॉ. बी.एस. बांगा, अरिंदम सिंह रॉय, आनंद अग्रवाल व सुशील कुमार मेहर (सी टी ओ एम्स, नई दिल्ली) शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button