रास्ता रोककर नामजदों ने युवक को पीटा

भरथना,इटावा. भरथना कोतवाली क्षेत्र के गांव भजोरपुर निवासी एक युवक ने चार नामजदों पर रास्ता रोककर गाली गलौज करते हुए मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव भजोरपुर निवासी पिंकी यादव पुत्र रामरतन ने अपने ही गांव निवासी अवनीश कुमार, सैफई के कटियार निवासी अनुरुद्ध कुमार तथा हर्राजपुरा निवासी अनुज व लवकुश पर आरोप लगाया है कि 9 अगस्त की सुबह करीब दस बजे नामजदों ने सौरिख कन्नौज जाते समय नगला महान जाते समय रास्ते में रोककर गाली गलौज करते हुए जमकर मारपीट कर दी। वहीं लोगों के आ जाने पर नामजद जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Related Articles

Back to top button