अरविंद चौधरी के प्रदेश सचिव नामित होने से मिलेगी मजबूती : इं0 वीरेंद्र यादव

रायबरेली। समाजवादी पार्टी कार्यालय सुपरमार्केट रायबरेली में समाजवादी अधिवक्ता सभा के नव नियुक्त प्रदेश सचिव अधिवक्ता अरविंद कुमार चौधरी का जिला अध्यक्ष इं वीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय सुपर मार्केट में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष इं वीरेंद्र यादव ने कहा कि अरविंद चौधरी को समाजवादी अधिवक्ता सभा का प्रदेश सचिव नामित होने पर जनपद के साथ ही प्रदेश में उनके द्वारा समाजवादी पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जायेगा।
नव नियुक्त प्रदेश सचिव अधिवक्ता सभा अरविंद चौधरी ने पार्टी के मुखिया राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल एवं जिला अध्यक्ष इं.वीरेंद्र यादव का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि इस जिम्मेदारी का निर्वहन समाजवादी पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचा कर मिशन 2027 में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत कर उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने का काम करेंगे।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव डॉ शशिकांत शर्मा,जिला उपाध्यक्ष हसीन अहमद,जिला उपाध्यक्ष राजेश मौर्य, जिला महासचिव अरशद खान,अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष डॉ जावेद,प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ दिनेश कुमार यादव,राजेंद्र प्रधान,कोषाध्यक्ष श्रवण चौधरी श्रवण आजाद गंगासागर यादव देवतादीन मो.सलीम,समर सिंह एडवोकेट अनवर एडवोकेट कृष्णनेन्द्र श्रीवास्तव एडवोकेट करुणेन्द्र प्रताप सिंह, कौशलेंद्र प्रताप सिंह पप्पू,फहीम अहमद जिला अध्यक्ष लोहिया वाहिनी, सुरजीत सिंह,दिनेश यादव पिंटू सहित अनेकों पदाधिकारी उपस्थित होकर अरविंद कुमार चौधरी को माला पहनाकर स्वागत किया गया।



