विद्यालय में व्याप्त अव्यवस्थाओ को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

महराजगंज रायबरेली। कस्बे के राजा चंद्र चूर्ण विद्या पीठ इंटर कॉलेज के दर्जनों छात्रों नें विद्यालय में व्याप्त अव्यवस्थाओ को लेकर तहसीलदार मंजुला मिश्रा को शिकायती पत्र सौंपा। इस दौरान तहसीलदार नें विद्यालय का औचक निरीक्षण के दौरान खामियों को देख नाराजगी प्रकट की।

बताते चलें कि मंगलवार को दर्जनों की संख्या में तहसील पहुंचे कस्बे के आर्यनगर स्थित राजा चंद्र चूर्ण विद्या पीठ के छात्रों नें तहसीलदार को ज्ञापन देते हुए बताया की विद्यालय के निकलनें वाले रास्ते पर बारिश से जलभराव हो रखा वहीं पीने के पानी की समुचित व्यवस्था नहीं है, विद्यालय में दिया जाने वाले भोजन की गुणवत्ता खराब होने के साथ-साथ विज्ञान की नियमित कक्षाएं सुचारु रूप से नहीं चल रही जिस पर प्रधानाध्यापक आए दिन अनुपस्थित रहने के साथ-साथ अभद्र व्यवहार भी करते है। छात्रों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार नें छात्रों को विद्यालय जाने एवं औचक निरीक्षण का आश्वासन दिया।

इस दौरान मंगलवार को ही विद्यालय पहुंच तहसीलदार मंजुला मिश्रा नें छात्रों के शिकायत की सत्यता परखी जिसमे मौके पर जाने वाले रास्ते सहित खेल मैदान में जलभराव होने के साथ साथ प्रधानाध्यापक विनय सिंह विद्यालय में अनुपस्थित मिले, जिस पर नाराजगी जताते हुए तहसीलदार नें उच्चधिकारियो को प्रकरण की रिपोर्ट भेजनें की बात कह जल्द से जल्द समस्याओ का निस्तारण करने के सख्त निर्देश विद्यालय के जिम्मेदारों को दिए।

अक्सर चर्चाओ में रहती है प्रधानाध्यापक विनय सिंह की कार्य शैली

पिछले दस वर्षो से अधिक समय से विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक विनय सिंह की कार्य शैली एवं कार्यगुजारी अक्सर चर्चाओ में रहती है, विद्यालय सूत्रों के अनुसार अधिकतम समय विद्यालय से नदारत रहना एवं लेट लतीफ आने पर प्रधानाध्यापक कार्यालय के ऊपर बने आवास में आराम फरमाना छात्रों, शिक्षको सहित स्टॉफ में असंतोष का मुख्य कारण है। वहीं अभिभावको से भी अपनें व्यवहार को लेकर प्रधानाध्यापक विनय सिंह चर्चाओ के मुख्य केंद्र बिंदु रहते आए है जिससे छात्रों का तहसीलदार को शिकायती पत्र देना पिछले कई महीनों से विद्यालय में व्यापक पैमाने में व्याप्त समस्याओ से उपजे आक्रोश की बानगी को साफ साफ कहता है।

Related Articles

Back to top button