संगठन का विस्तार होगा शीघ्र: डा.सम्राट
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न

इकदिल,इटावा। परशुराम सेवा समिति की एक आवश्यक बैठक रविवार को प्रदेश कार्यालय मोहल्ला कायस्थान इकदिल में संपन्न हुयी। बैठक का शुभारम्भ भगवान श्री परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजन के साथ हुआ। बैठक परशुराम सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुशील सम्राट की अध्यक्षता में संपन्न हुयी। जिसका संचालन प्रदेश महामंत्री जयशिव मिश्रा ने किया। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रुपरेखा तय की गयी।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सम्राट ने बताया कि परशुराम सेवा समिति का प्रदेश,जिला, तहसील,ब्लाक व नगर सहित ग्रामीण स्तर पर सदस्यता अभियान चलाकर विस्तार किया जायेगा। बैठक में प्रदेश महामंत्री विनय कुमार द्विवेदी ने बताया कि परशुराम सेवा समिति द्वारा अगले माह से त्रेमासिक पत्रिका का प्रकाशन किया जायेगा। इसके साथ ही प्रति माह सुन्दरकाण्ड व परशुराम चालीसा का आयोजन किया शुरू किया जायेगा। बैठक में प्रमुख रूप से संरक्षक हरिप्रकाश चौधरी,प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेंद्रदेव दुबे,गोपाल मिश्रा,राज तिवारी,नगर अध्यक्ष गोपाल मिश्रा, श्रीकांत दुबे आदि पदाधिकारी उपस्थित थे l



