सपा नेता आरपी राजन के घर पर प्रतापगढ़ सांसद एसपी सिंह पटेल ने की प्रबुद्ध वर्ग के साथ बैठक

समाजवादी पार्टी को मिलेगा पूर्ण बहुमत : एसपी सिंह पटेल सांसद

रायबरेली। समाजवादी पार्टी के प्रांतीय नेता आरपी राजन के घर पर सोमवार की शाम को प्रतापगढ़ से सपा सांसद एसपी सिंह पटेल ने प्रबुद्ध वर्ग के साथ बैठक की। प्रबुद्ध वर्ग के साथ बैठक करते हुए उन्होंने आगामी विधान परिषद के चुनाव में पार्टी की प्रत्याशी कांति सिंह को भारी बहुमत से जीताने की अपील है। इसके साथ ही उन्होंने मीडिया से वार्ता करते हुए प्रदेश गठबंधन में शामिल कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वर्तमान में जो हालात है, उसको देखकर यही लगता है कि कांग्रेस ही भाजपा से मिली हुई है।

अपने संसदीय क्षेत्र प्रतापगढ़ से वापस आते समय सांसद डॉ. शिवपाल सिंह पटेल (एसपी सिंह पटेल) शहर के गोरा बाजार स्थित समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग के प्रांतीय नेता आरपी राजन के घर पहुंचें। यहां पर उन्होंने प्रबुद्ध वर्ग अधिवक्ता, शिक्षक व मीडिया कर्मियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने जहां आगामी विधान परिषद के चुनाव में लखनऊ विधान परिषद खण्ड से घोषित समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी कांति सिंह को जीताने की अपील की। उन्होंने प्रबुद्ध वर्ग के लोगों के माध्यम से आम जनमानस तक से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी को वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि विधान परिषद के चुनाव में सपा के बढ़ते जनसहयोग को देखते हुए मतदाताओं को दूसरे ब्लॉक से जोड़ने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के वोटर्स को परेशान करने के लिए ऐसा किया जा रहा है।

मीडिया कर्मियों की तरफ से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के बयान पर वर्तमान में कांग्रेस व सपा के बीच में गठबंधन को लेकर चल रहे माहौल पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए सांसद एसपी सिंह पटेल ने कहा कि वर्तमान में जो स्थिति है, उसको देखकर यही लगता है कि कांग्रेस ही भाजपा के साथ में मिली हुई है। हम गठबंधन का पूरा धर्म निभा रहे हैं। लोकसभा चुनाव में सबने देखा है कि कांग्रेस पार्टी के सांसदों की जीत में समाजवादी पार्टी का बहुत बड़ा योगदान रहा है। सपा मुखिया अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी के प्रत्याशियों को मिले समर्थन ने प्रदेश में एक अलग ही इतिहास रच दिया।

इससे पहले सपा सांसद का समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की तरफ से सिविल लाइंस चौराहे पर स्वागत किया गया। इस मौके पर अखिलेश माही, रंजीत यादव, राहुल निर्मल, सौरभ यादव, यशपाल सिंह, ऋषभ सेन, राघवेंद्र सिंह, शिवशरण सिंह, शिवा चौधरी, शुभम यादव, के डी जगदीशपुर, रवीन्द्र गुरु जी, शशी कपूर, राजवीर यादव, राम सुमेर, संदीप यादव सोनू, रीना यादव सौरभ यादव, तरुणेन्द्र प्रताप सिंह, आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button