नेता-अधिकारी बहुत बने,समाज का उत्थान रहा शून्य: ठगेला

नेता-अधिकारी पद पर रहते समाज की सोचते तो निश्चित ही खटीकों का उत्थान होता

इटावा। खटीक समाज के वरिष्ठ नेता और ऑल इंडिया खटीक फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नेतराम ठगेला ने कहा है कि भारत देश की आजादी दिलाने में और आजादी से पहले हर संघर्षो में खटीक समाज के महापुरुषों का बड़ा योगदान रहा है। इसके अलावा भारत के सभी प्रांतों में खटीक समाज ने देश को नेता और अधिकारियों की लम्बी फौज दी है लेकिन इस समाज का आज तक उत्थान नहीं हो सका।

उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए बताया कि खटीक समाज ने राजनीति में ग्राम पंचायत सदस्य से लेकर प्रधान,क्षेत्र पंचायत और ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत सहित नगर पंचायत व नगर पालिका, नगर महापालिकाओं में सभासद चेयरमैन दिए इसके अलावा भारत की बड़ी राजनीत में विधायक, मंत्री यहां तक खटीक समाज ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल तक दिए हैं,अगर बात की जाए तो इस समाज ने देश को सभी विभागों में उच्चपदों पर अधिकारी दिए जिन्होंने मात्र अपना नाम रोशन कर स्वार्थ सिद्ध किया और निकल लिए लेकिन किसी नेता और अधिकारी ने अपने पद पर रहकर समाज का उत्थान नहीं किया। अधिक तर नेताओं और अधिकारियों को अपना समाज तब याद आता है जब उन्हें राजनीति में घुसना हो या नौकरी से रिटायर्ड होने पर समाज सेवा दिखाई पड़ती है।

उन्होंने बताया यदि समाज में रहे खटीक समाज के नेता और अधिकारी अपना स्वार्थ सिद्ध करने के साथ थोड़ा भी अपने खटीक समाज के लिए सोचते तो भी खटीकों के उत्थान को कोई रोक नहीं पाता।खटीक फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ठगेला इटावा में अपने समाज के वरिष्ठ समाजसेवियों से भेंटकर समाज के उत्थान पर चर्चा करने पहुंचे थे। इस मौके पर प्रदेश के वरिष्ठ खटीक समाजसेवी इं.आशाराम आर्य,विजयेंद्र तिमोरी, अनिल चक,उमाशंकर चक आदि ने भी अपने विचार रखे।

Related Articles

Back to top button