मानसून में भूलकर भी न खाएं ये 5 सब्जियां, पेट को कर सकती हैं बीमार; एक्सपर्ट से जानें वजह

Vegetables to avoid in monsoon 2026: बरसात के दौरान वातावरण में नमी बढ़ने के कारण बैक्टीरिया और फंगस तेजी से पनपने लगते हैं। इसका सीधा असर खाने-पीने की चीजों पर भी पड़ता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून में पाचन तंत्र भी थोड़ा संवेदनशील हो सकता है। ऐसे में खानपान में लापरवाही करने पर पेट दर्द, गैस, अपच और संक्रमण जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं।

नेचुरोपैथी डॉक्टर और डाइट कंसल्टेंट डॉ. कोमल विजय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए लोगों को मानसून के दौरान कुछ सब्जियों के सेवन में सावधानी बरतने की सलाह दी है। उनके अनुसार, अधिक नमी वाले मौसम में कुछ सब्जियों में कीटाणु और गंदगी छिपने की संभावना बढ़ जाती है।

बारिश के मौसम में इन सब्जियों से सावधानी बरतना बेहतर

1. पत्तागोभी

पत्तागोभी की कई परतों के बीच छोटे कीड़े, उनके अंडे और बैक्टीरिया छिप सकते हैं। मानसून में नमी बढ़ने के कारण इसमें संक्रमण का खतरा ज्यादा हो सकता है। इसलिए इस मौसम में इसे खाने से पहले विशेष सावधानी बरतना जरूरी है।

2. फूलगोभी

फूलगोभी भी बारिश के मौसम में जल्दी खराब हो सकती है। इसमें छिपे कीड़े और गंदगी को पूरी तरह साफ करना मुश्किल हो सकता है। इसके सेवन से कुछ लोगों को गैस, पेट फूलने और अपच की शिकायत हो सकती है।

3. पालक

नमी वाले मौसम में पालक के पत्तों पर फंगस और बैक्टीरिया आसानी से जमा हो सकते हैं। खेतों में पानी भरने के कारण मिट्टी और गंदगी भी पत्तियों पर लग सकती है। अगर पालक खाना हो तो इसे कई बार धोकर अच्छी तरह पकाकर ही खाएं।

4. मेथी

बरसात के दिनों में मेथी पचाने में भारी पड़ सकती है। जिन लोगों का पाचन कमजोर होता है उन्हें इससे गैस और पेट दर्द जैसी समस्या हो सकती है।

जानें बारिश में कितने डिग्री पर चलाएं AC, जिससे बिजली बिल भी आए कम

5. सरसों का साग

मानसून में ज्यादा नमी के कारण सरसों के पत्ते जल्दी खराब होने लगते हैं। इसलिए इसे खरीदते समय ताजगी और साफ-सफाई का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

Related Articles

Back to top button