सरकारी तालाब की भूमि पर बुलडोजर चला

बलैयापुर में राजस्व विभाग टीम ने हटाया अवैध कब्जा

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम बलैयापुर में तालाब की सरकारी भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ राजस्व विभाग ने बुधवार को पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर कब्जा हटवा दिया। कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और अभियान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।राजस्व विभाग की टीम ने पहले मौके का निरीक्षण कर तालाब की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को चिन्हित किया।

इसके बाद बुलडोजर की सहायता से अतिक्रमण हटाकर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया गया। कार्रवाई के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।अभियान में नायब तहसीलदार नेहा सचान, उपनिरीक्षक ललित चतुर्वेदी सहित राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि तालाब,चारागाह और अन्य सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button