सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि के लिए अश्लीलता न परोसे: राजपाल यादव

विख्यात हास्य अभिनेता राजपाल यादव का हुआ स्वागत

भरथना,इटावा। फिल्म जगत के मशहूर हास्य अभिनेता राजपाल यादव रविवार को ग्राम कुशगवां अहिरान के अपने निजी कार्यक्रम में सम्मिलित होने के उपरान्त कस्बा के जवाहर रोड स्थित पूर्व सांसद विधायक प्रदीप यादव के आवास पहुँचे। जहाँ उनके परिवारीजनों व प्रशंसकों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत सम्मान किया।

इस मौके पर अभिनेता राजपाल यादव ने कहा कि उनका इटावा व समीपवर्ती जनपदों से पारिवारिक सम्बन्ध है। यहाँ आकर हमेशा अपनापन महसूस होता है। अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘‘वेलकम टू जंगल‘‘ का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि फिल्म में 36 से अधिक चर्चित कलाकार नजर आएंगे और दर्शकों को भरपूर हास्य व पारिवारिक मनोरंजन मिलेगा।

साथ ही उन्होंने कहा कि आजकल युवा सोशल मीडिया का ज्यादा उपयोग कर रहे हैं। प्रसिद्धि पाने के लिए अश्लीलता का सहारा न लें,समाज को सकारात्मकता प्रदान करने वाले वीडियो, रील्स आदि को वरीयता दें। इस मौके पर विधायक प्रदीप यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव,पुष्पेन्द्र यादव रिंकू, आशू यादव,भोला सिंह यादव,गोपाल यादव,गौस मोहम्मद सुक्खी आदि ने अभिनेता राजपाल यादव को प्रतीक चिन्ह्र भेंटकर जोरदार स्वागत सम्मान किया।

Related Articles

Back to top button