समाधान दिवस: 14 शिकायतों में दो का निस्तारण
राजस्व विभाग की शिकायतें रही अधिकत

जसवंतनगर,इटावा। सोमवार को मॉडल तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 14 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। अधिकांश शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। लंबित प्रकरणों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।उपजिलाधिकारी कुमार सत्यमजीत की अध्यक्षता और अपर पुलिस अधीक्षक अभयनाथ त्रिपाठी की मौजूदगी में शिकायतों को सुना गया।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह, तहसीलदार अभिजीत गौरव,नायब तहसीलदार नेहा सचान,नायब तहसीलदार आकांक्षा मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। समाधान दिवस के अंत में उपजिलाधिकारी कुमार सत्यमजीत ने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का भौतिक सत्यापन के साथ समयबद्ध,निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।



