नगर के व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर युवा भाजपा नेता पुलकित सिंह ने व्यक्तिगत जाना हालचाल, विकास कार्यों पर की चर्चा

सुल्तानपुर। शहर में युवा भाजपा नेता एवं समाजसेवी पुलकित सिंह ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों से संवाद करते हुए व्यापार, स्थानीय समस्याओं और क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की।संयुक्त व्यापारी सुरक्षा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सागर के नेतृत्व में आयोजित इस जनसंपर्क अभियान के दौरान पुलकित सिंह ने व्यापारियों को सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह द्वारा कराए गए विकास कार्यों और जनहित की योजनाओं की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि जनता और व्यापारियों के बीच लगातार संवाद बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है।मुलाकात के दौरान व्यापारियों ने अपनी-अपनी समस्याओं और सुझावों से पुलकित सिंह को अवगत कराया। उन्होंने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि प्रत्येक विषय को विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह तक पहुंचाकर उनके शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण का प्रयास किया जाएगा।
इस क्रम में पुलकित सिंह ने पोस्ट ऑफिस चौराहे के पास अशोक कसौधन (शारदा ट्रेंड्स), पंजाबी कॉलोनी में विवेक सागर (सागर सोलर एनर्जी), अखिल एवं राजपुरिया, दरियापुर में आलोक कुमार गुप्ता (प्रेम इलेक्ट्रॉनिक्स), अहिमाने में अभिषेक सागर (अभिषेक सागर टेंट हाउस), अहिमाने में आशीष बरनवाल (मोहित फूड्स) जेल मोड़ पर पारितोष कसौधन (रामलखन पैराडाइज होटल एवं मैरिज लॉन) सहित तमाम लोगों के प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर उनसे व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की। भ्रमण के दौरान हिमांशु केसरवानी , शुभम श्रीवास्तव,जतिन गुप्ता,आयुष गुप्ता , अवयुक्त गुप्ता शामिल रहे।



